Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी, मौके पर सुसाइड नोट बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी, मौके पर सुसाइड नोट बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पटियाला में पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल (Former Punjab Police IG Amar Singh Chahal) ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा (SP City Palwinder Singh Cheema) के मुताबिक मौके से पुलिस को सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व आईजी को छाती में गोली लगी है। यह भी बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों की साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) से जुड़ा है। पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठाए जाने की घटना से हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- पाकिस्तान की जेल में पूर्व पीएम इमरान खान की कर दी गई हत्या? बहनों ने लगाया गंभीर आरोप

अमर सिंह चहल (Amar Singh Chahal) वर्ष 2015 के फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपियों में शामिल रहे हैं। 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम (SIT), जिसकी अगुवाई एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे, ने फरीदकोट की अदालत में एक चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में कई राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल थे। चार्जशीट में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल (Former IG Amar Singh Chahal), पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

Advertisement