Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बताया किसे बनाये टीम इंडिया का कोच, धोनी को भी दी जाये ये जिम्मेदारी

पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बताया किसे बनाये टीम इंडिया का कोच, धोनी को भी दी जाये ये जिम्मेदारी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आज बीसीसीआई (BCCI) को बड़ी सलाह दी है। पूर्व चयनकर्ता ने बताया है कि टीम इंडिया का मुख्य कोच किसे बनाया जाना चाहिए। और इसके साथ ही साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को टीम के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में जोड़ा जाये। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 तक ही है। इसके बाद टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच (HEAD COACH) कौन होगा और किसे ये जिम्मेदारी दी जाएगी इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

पढ़ें :- Indian Women's Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सलीमा टेटे होंगी नई कप्तान

अब टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सलाह देते हुए कहा है कि राहुल द्रविड़ और एम एस धौनी को भारतीय टीम को साथ जोड़ना चाहिए और ये दोनों टीम इंडिया के लिए वरदान साबित होंगे। एमएसके प्रसाद के मुताबकि राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया जाना चाहिए जबकि एम एस धौनी को टीम का मेंटर (MENTOR) नियुक्त किया जाना चाहिए। धौनी को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया भी गया है तो वहीं राहुल द्रविड़ इंडिया ए और भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं।

Advertisement