Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, चार की मौत

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, चार की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 40 से 50 लोग फंसे हुए थे। हालांकि, सभी इसमें से ज्यादा को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, आग बॉयलर में धमाके के बाद लग गई। इस घटना के बाद आसपास ही काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई है। बॉयलर का धमाका इतनी तेज था कि आसपास के तकरीबन 5 किलोमीटर में इसकी आवाज सुनाई दी।

Advertisement