Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चारो शंकराचार्य हमारे धर्म के राजा हैं वो सनातन धर्म और शास्त्र के विपरीत एक शब्द नहीं बोलेंगे : परम् पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज

चारो शंकराचार्य हमारे धर्म के राजा हैं वो सनातन धर्म और शास्त्र के विपरीत एक शब्द नहीं बोलेंगे : परम् पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज।  परम् पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज ने कहा कि शंकराचार्य हमारे धर्म के राजा है वो सनातन धर्म और शास्त्र के विपरीत एक शब्द नहीं बोलेंगे। परम् पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज ने कहा कि चारों मठ में जो शंकराचार्य बैठे है वो अद्भुत विद्वान,शास्त्र के मर्मज्ञ और शास्त्र के प्रमाणित बात बोलेंगे। उन्होंने कहा कि जो आचार्य पीठ पर विराजमान है संसार चाहे उनकी निंदा करे या आलोचना करे उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया

प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि शंकराचार्य जी हमारे धर्म के भगवान है। उनका एक शब्द भी शास्त्र के विपरीत नहीं होता। लेकिन आज उनकी मान कौन रहा है? प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि आज कुछ लोग तो उनको शास्त्र सिखाने लग जाते है । प्रेमानंद  महाराज जी ने कहा कि शंकराचार्य जी सभी बाते धर्म शास्त्र के पक्ष में और तर्कसंगत होती है आप भी सुने और सही को सही ही कहे।प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि शंकराचार्य पर अपमानजनक टिप्पणी करना वास्तव में महापाप है।

वृन्दावन के प्रेमानन्द जी का यह बयान बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपने शब्दों और कार्यों में सावधानी और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। आयोजनों में लोगों को एक साथ आने और आध्यात्मिक ज्ञान का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है, और ऐसे में हमें अपने शब्दों और कार्यों में शांति और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें :- फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री ने एक्ट्रेस के लिया जाहिर किया अपना प्यार
Advertisement