French Open Final 2025: फ्रेंच ओपन 2025 के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में इटली के टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हरा दिया है। जिसके साथ ही जोकोविच का खिताब जीतने का सपना टूट चुका है। अब दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सिनर की फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज से भिड़ंत होगी। खिताब मुकबला 8 जून को खेला जाएगा।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
अप्रैल के अंत में, क्ले कोर्ट पर लगातार तीसरी हार झेलने के बाद, तथा मास्टर्स 1000 स्पर्धाओं में दो बार पहले दौर से बाहर होने के बाद, नोवाक जोकोविच ने उदास भाव से स्वीकार किया कि अब समय आ गया है कि वह अपने करियर की ‘नई वास्तविकता’ को स्वीकार कर लें। सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल में जोकोविच को पहले सेट में 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की कोशिश की, लेकिन यहां भी बाजी यानिक सिनर मार ले गए और 7-5 से सेट अपने नाम कर लिया।
तीसरे सेट में मुकाबला टाई ब्रेकर तक चला गया। यहां भी जोकोविच को 7-6 (7-3) से हार मिली। सेट के साथ उन्होंने मैच भी गंवा दिया। सेमीफाइनल में हारने के बाद जोकोविच ने संन्यास के संकेत भी दिये हैं। 24 ग्रैंडस्लैम जीतने वाला खिलाड़ी हार के बाद निराश दिखा। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंच ओपन में उनका आखिरी मैच भी हो सकता है।