Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Friendship Day 2026 : कब है फ्रेंडशिप डे? जानें तारीख, सेलिब्रेशन का महत्व और कुछ प्यारी शायरी

Friendship Day 2026 : कब है फ्रेंडशिप डे? जानें तारीख, सेलिब्रेशन का महत्व और कुछ प्यारी शायरी

By santosh singh 
Updated Date

Friendship Day 2026 :  फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को पड़ रहा है। यह एक ऐसा दिन होता है जब लोग अपने दोस्तों के साथ खूब खुशियां मनाते हैं। देखा जाए तो हमारे यहां अक्सर कोई न कोई खास दिन और त्यौहार पड़ते रहते हैं। इन्हीं में से एक दिन फ्रेंडशिप का पड़ता है जोकि इसबार अगस्त महीने की 2 तारीख को पड़ रहा है। जीवन में एक सच्चा दोस्त बहुत ही भाग्य से मिलता है, दोस्त वह कीमती तोहफा होता है जो हर मुश्किल में सबसे पहले साथ देता है। जानकारी के अनुसार यूनाइटेड नेशन (UN) हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप (International Day of Friendship) मनाता है जबकि भारत और कुछ अन्य देशों में यह दिन हर साल अगस्त महीने में पड़ने वाले पहले रविवार को मनाया जाता है। इस बार अगस्त माह का पहला रविवार 2 तारीख को पड़ रहा है।

पढ़ें :- ईरान युद्ध के चलते भारत-चीन समेत एशियाई देशों में आर्थिक विकास घटने का पूर्वानुमान : संयुक्त राष्ट्र

फ्रेंडशिप डे को मनाने के पीछे का कारण

इस दिन को मनाने के पीछे के कारण की बात करें तो कोई विशेष वजह नहीं है इस दिन के बहाने लोग उन लोगों के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं, उन लोगों को शुक्रिया अदा करते हैं जो उनके सुख-दुख में साथ देते हैं। फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के दिन दोस्त अपने साथियों को फ्रेंडशिप बैंड देते है, गिफ्ट देते हैं और एक-दूसरे को प्यार भरे संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों को इस फ्रेंडशिप डे कुछ प्यार भरे संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां नीचे हमने कुछ दोस्ती पर आधारित Quotes, शायरी और कैप्शन दिये है-

1.दोस्ती वह रिश्ता है जो बिना किसी शर्त के हर खुशी और हर मुश्किल में साथ खड़ा रहता है।

2.सच्चा दोस्त वही है जो आपकी खामोशी भी पढ़ ले और मुस्कान की वजह भी बन जाए।

पढ़ें :- UN ने दी चेतावनी- स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद हुआ तो महंगी होंगी खाने की चीजें और गरीबों के लिए मुश्किल होगा जीवन यापन

3.जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत अच्छे दोस्त होते हैं, क्योंकि इन्हें खरीदा नहीं, कमाया जाता है।

4.दोस्ती का रिश्ता समय के साथ पुराना नहीं होता, बल्कि और भी मजबूत होता जाता है।

5.जहां भरोसा और अपनापन हो, वहीं से सच्ची दोस्ती की शुरुआत होती है।

फ्रेडशिप डे के लिए शायरी-

1.दोस्ती का रंग कभी फीका नहीं पड़ता,
सच्चा यार कभी दिल से दूर नहीं होता।
रिश्ते चाहे वक्त के साथ बदल जाएं,
दोस्त का साथ कभी अधूरा नहीं होता।

पढ़ें :- UN में पाकिस्तान फिर एक्सपोज़, भारत ने कहा- ‘बांग्लादेश विभाजन के दौरान 4 लाख महिलाओं का रेप का दिया था आधिकारिक आदेश’

2.हर सफर आसान हो जाता है,
जब साथ एक सच्चा दोस्त होता है।
हंसी भी दोगुनी लगती है,
और हर गम छोटा हो जाता है।

3.नाम से नहीं, निभाने से दोस्ती होती है,
बातों से नहीं, एहसासों से दोस्ती होती है।
जो हर हाल में साथ खड़ा रहे,
बस उसी से सच्ची दोस्ती होती है।

4.किस्मत से मिलते हैं कुछ ऐसे लोग,
जो दिल में हमेशा बस जाते हैं।
वक्त चाहे कितना भी बदल जाए,
वो दोस्त कभी नहीं बदलते।

5.न कोई मतलब, न कोई हिसाब,
बस दिल से दिल का होता है जवाब।
यही तो है दोस्ती की सबसे खूबसूरत बात,
जो हर दिन को बना देती है खास।

फ्रेंडशिप डे के लिए कुछ प्यारे कैप्शन-

* दोस्ती है, इसलिए जिंदगी खूबसूरत है।

* दोस्त कम हैं, लेकिन बेमिसाल हैं।

* हर खुशी का पहला हक मेरे दोस्तों का है।

* सच्चे दोस्त जिंदगी की सबसे प्यारी याद होते हैं।

* दोस्ती का रिश्ता दिल से शुरू होकर उम्रभर चलता है।

* यार वही, जो हर हाल में साथ निभाए।

* दोस्ती में दूरी मायने नहीं रखती, दिलों का साथ मायने रखता है।

* हर तस्वीर तब खास बनती है, जब उसमें दोस्त साथ हों।

* दोस्ती का कोई दिन नहीं होता, फिर भी Friendship Day मुबारक!

* दोस्त हैं तो हर मुश्किल आसान है। Happy Friendship Day!

रिपोर्ट: कल्पना पांडेय

Advertisement