नई दिल्ली। देश में एक बार फिर डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। 10 दिनों में चौथी बार डीजल—पेट्रोल के दाम बढ़ने को लेकर विपक्षी दल के नेता मोदी सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ईंधन की कीमतों में हर वृद्धि घरेलू बजट पर एक और झटका है, और इसका अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। किसानों से लेकर लघु एवं मध्यम उद्यमों तक, समाज का हर वर्ग भाजपा की लूट का खामियाजा भुगत रहा है।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पेट्रोल की लूट का दैनिक सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की गयी है। इसमें 10 दिनों में पेट्रोल पर ₹7.35/लीटर और डीजल पर ₹7.53/लीटर महंगा किया गया है। मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने के लिए पेट्रोल छिड़का है। उन्होंने आगे लिखा, 2004 से 2014 के बीच, यूपीए सरकार के दौरान, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175.34% की वृद्धि हुई थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में एक पैसा भी नहीं बढ़ा है।
The Daily Assault of FUEL LOOT is not over yet!
4th hike in 10 days !!
Petrol – ₹7.35/litre
Diesel – ₹7.53/litreपढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में दहाड़े, कहा- अमित शाह बंद कमरे में बहुत दिनों तक छिप नहीं सकते, जनता उन्हें खींचकर लाएगी बाहर
Modi Govt has sprinkled Petrol to Burn the Savings of common people.
Between 2004 and 2014, during the UPA, international crude oil prices increased by… pic.twitter.com/4rP8BfasNj — Mallikarjun Kharge (@kharge) May 25, 2026
इसके बावजूद मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमत 2014 में ₹71.41 प्रति लीटर से बढ़ाकर 2026 में ₹102.12 प्रति लीटर कर दी है, जो 43.01% की वृद्धि है। इसी तरह डीजल की कीमत भी ₹56.71 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹95.20 प्रति लीटर कर दी है, जो 67.87% की वृद्धि है। मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में ₹43 लाख करोड़ की लूट की है, यानी हर दिन ₹1000 की लूट।
पढ़ें :- मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया, माइक बंद कर सकते हैं-छात्रों की गूंज नहीं : राहुल गांधी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार वृद्धि के साथ, आज एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी के शेयरों में क्रमशः 5.8%, 4.44% और 3.90% की वृद्धि हुई। जनता से ऊपर मुनाफा, भाजपा के डीएनए में बसा है। ईंधन की कीमतों में हर वृद्धि घरेलू बजट पर एक और झटका है, और इसका अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। किसानों से लेकर लघु एवं मध्यम उद्यमों तक, समाज का हर वर्ग भाजपा की लूट का खामियाजा भुगत रहा है। हम फिर से दोहराते हैं। इस दैनिक लूट से किसे फायदा हो रहा है?