Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल से धोनी के सन्यास को लेकर सवाल पूछे जाने पर साथी खिलाड़ी का मजेदार जवाब

आईपीएल से धोनी के सन्यास को लेकर सवाल पूछे जाने पर साथी खिलाड़ी का मजेदार जवाब

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के महान कप्तान और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपना दमखम ​कब तक दिखायेंगे ये एक बड़ा सवाल है। इस मामले को लेकर जब उनके टीम के साथी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ से पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि धोनी कब कैसा फैसला ले ले ये किसी को भी पता नहीं होता।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

आपने देखा ही है कि पिछले साल 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अचानक अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। उस दौरान हम चेन्नई में आईपीएल 2020 के लिए अभ्यास कर रहे थे। हमे उनके इस फैसले पर दो से तीन दिन तक तो भरोसा ही नहीं हुआ। उनका जब तक मन करे वो आईपीएल खेलते रहें लेकिन वो कब अचानक क्या फैसला ले लेंगे ये सिर्फ उनको ही पता होता है। वो हमे कभी भी हैरत में डाल देने को हुनर जानते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त 2020 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस बात की घोषणा अपने पुराने दिनों के फोटोज की एक वीडियो पोस्ट कर के किया था। ऋतुराज साल 2021 के आईपीएल के सत्र में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आपेनिंग करते नजर आये थे। इस सत्र का आईपीएल कोरोना के कारण कुछ मैच होने के बाद टाल दिया गया है। बचे हुए मैच सितम्बर महीने में दुबई में खेले जायेंगे।

 

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी
Advertisement