Ganesh Chaturthi 2024 Shubh Yog : सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत भगवान गणेश की आराधना से आरंभ होता है। धर्म शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है। इस बार ये पर्व 7 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस दिन की गई गणेश पूजा का विशेष फल मिलेगा।
पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras : दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं , मिलेगी कार्यों में सफलता
वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर चित्रा और स्वाति नक्षत्र का योग बन रहा है। ये दोनों ही नक्षत्र बहुत शुभ हैं। इन दोनों नक्षत्रों के संयोग से ब्रह्म और इंद्र नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे।
सर्वार्थसिद्धि योग
इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी इस दिन रहेगा।
बुधादित्य योग
इस दिन सूर्य और बुध सिंह राशि में रहेंगे, जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इतने सारे शुभ योगों के चलते गणेश चतुर्थी का पर्व और भी खास हो गया है।
गणेश चतुर्थी 2024 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 7 सितंबर को सुबह 11 बजकर 03 मिनिट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनिट तक गणेश प्रतिमा स्थापना और पूजा विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनिट की रहेगी।