Rajasthan Elections 2023: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के राजसमंद में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही कहा, राजस्थान की धरती पर ‘सेवा और सुशासन’ का कमल खिलने जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, गहलोत सरकार, जिनकी नीयत में हमेशा खोट रहा, उन्होंने राजस्थान के गौरव को बहुत गहरी चोट पहुंचाई है। उस चोट का बदला लेने का मौका 25 नवंबर होगा और नतीजा 3 दिसंबर होगा। उन्होंने कहा, राजस्थान वीरों, संतों, अध्यात्म और पगड़ी की लाज रखने वाली भूमि है। इस भूमि पर गहलोत सरकार ने ग्रहण लगा दिया। इस ग्रहण से निकलने का रास्ता 25 नवंबर को कमल का बटन दबाकर मिलेगा।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हुआ जानलेवा हमला, ये इंटेलिजेंस की चूक या फिर जानबूझकर की गयी है अनदेखी
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाला किया। ये कांग्रेस का इतिहास है। कांग्रेस ने कहा था, किसानों का कर्जा माफ करेंगे। आज राजस्थान में 19 हजार 400 किसानों की जमीन कुर्क हो चुकी है। इन किसानों को न्याय दिलाने का एक ही रास्ता है, कमल को वोट दें।
उन्होंने कहा, राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान राम नवमी की यात्रा को रोका गया, कावड़ यात्रा को रोका गया, 300 साल पुराना मंदिर ढहा दिया, 18 से अधिक संतों की हत्या हुई, मंदिरों का अपमान हुआ। अब 25 नवंबर को आप इनकी सरकार ढहा देना। साथ ही कहा, जहां कमल होगा वहां विकास होगा। मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। इस दिवाली पर व्हाइट ट्रांजैक्शन से सोने की खरीद 50 हजार करोड़ से ज्यादा हुई। 97% मोबाइल आज भारत बना रहा है। 138 % दवाई आज हम दुनिया को दे रहे हैं। ये है भारत और उसका आर्थिक विकास।