Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भ्रष्टाचार में डूबी है गहलोत सरकार, महिला सुरक्षा में भी विफल, गृहमंत्री अमित शाह ने जमकर साधा निशाना

भ्रष्टाचार में डूबी है गहलोत सरकार, महिला सुरक्षा में भी विफल, गृहमंत्री अमित शाह ने जमकर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार राजस्थान दौरे पर हैं। इसी क्रम में रविवार को एक बार फिर अमित शाह राजस्थान के बेणेश्वर धाम में भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा और लाल डायरी का जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा- राजस्थान के सीएम गहलोत को लाल कपड़े पहनने पर भी लाल डायरी नजर आती है। इस डायरी में खनन, कालीसिंध, शिक्षक घोटालों का विवरण है।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कहा कि, आज बेणेश्वर धाम की इस पावन धरा पर भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ की शुरुआत होने जा रही है। डूंगरपुर की धरती हमेशा वीरों की धरती रही है। यहीं राजस्थान और गुजरात के आदिवासी भाईयों ने महाराणा प्रताप के साथ रहकर वर्षों तक युद्ध करके मुगलों की सेना के दांत खट्टे किए थे। साथ ही कहा, भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ 19 दिन में 2,500 किमी घूमेगी और 52 विधानसभाओं से संपर्क करेगी। 156 जगह छोटी सभाएं, 52 जगह पर सभाएं और 56 जगह पर बड़ी सभाएं कर पूरे राजस्थान में परिवर्तन का संकल्प लेगी।

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने इस घमंडिया गठबंधन बताया। साथ ही कहा कि यह गठबंधन वोटबैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन वे जितना अधिक सनातन धर्म के खिलाफ बात करेंगे, उतना ही खत्म होते जाएंगे। वे कहते हैं कि अगर मोदी जीतेंगे तो सनातन शासन आएगा। सनातन लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। मोदी ने कहा है कि देश संविधान के आधार पर चलेगा।

गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि, गहलोत जी, आप में हिम्मत है तो सार्वजनिक प्रेस वार्ता करके राजस्थान की जनता को बताइए कि आपने पांच साल के अंदर घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के अलावा और क्या काम किया है। साथ ही कहा,
अशोक गहलोत की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है, महिला सुरक्षा में विफल सरकार है। महिलाओं के साथ बदसलूकी के हर रोज करीब 19 मामले आ रहे हैं। अशोक गहलोत न तो हिंसा रोक सकते हैं और न ही दंगे रोक सकते हैं।

 

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी
Advertisement