Georgia Meloni wishes PM Modi on His birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें देश-विदेश शुभकामनाएं मिल रही हैं। राजनीति, खेल जगत, उद्योग और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों वीडियो संदेश या फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये पीएम मोदी को बधाई दी है। इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी भारतीय पीएम को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
पढ़ें :- 'विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली पीएम मोदी की कुर्सी, नहीं दे पाए धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण', हंगामे से बिगड़ा माहौल
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। मेलोनी ने लिखा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मज़बूत कर सकें।’
Buon 75° compleanno al Primo Ministro indiano @narendramodi.
La sua forza, la sua determinazione e la sua capacità di guidare milioni di persone sono fonte di ispirazione.
Con amicizia e stima gli auguro salute ed energia per continuare a guidare l’India verso un futuro luminoso… pic.twitter.com/OqXr1GFlc0— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2025
पढ़ें :- Parliament Budget Session: राहुल गांधी का पीएम मोदी मोदी पर बड़ा हमला, ट्रेड डील से लेकर एपस्टीन फाइल्स पर कह दी बड़ी बात
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एक वीडियो संदेश के जरिये न्यूज़ीलैंड के सभी मित्रों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री मोदी की बुद्धिमत्ता को प्रतिबिंबित किया। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भारत के साथ साझेदारी करने में उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने इस वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्री लक्सन को दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य का भी प्रतिदान करने की आशा व्यक्त की।