Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Ghade Ka Paani : घड़े का ठंडा पानी देता है तरावट, इसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं

Ghade Ka Paani : घड़े का ठंडा पानी देता है तरावट, इसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ghade Ka Paani : जल जीव जगत और वनस्पतियों के जीवन का आधार है। शुद्ध पानी जीवन को बीमारियों से बचाता है। चिलचिलाती गर्मियों में मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी तरावट देता है। तबीयत खुश कर देता है। प्राचीन काल से ही मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए भी अच्छा होता है।पानी को लेकर सदियों से ही नये नये प्रयोग होते आ रहे है। पानी की शुद्धता के लिए सरकारें बड़ी बड़ी परियोजनाएं चलाती है। गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। घड़े के पानी को अमृत के सामान माना जाता है।पीढ़ियों से भारतीय घरों में पानी स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी घड़े का इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो  मिट्टी से बने बर्तनों में पानी पीते है। मिट्टी से बने इस घड़े में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है और आपको कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करने में मदद करते है। दरअसल, मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।

घड़े का पानी पीने से किसी तरह की थकान नहीं रहती है। इस पानी का सेवन करने से काफी हद तक सिरदर्द की समस्या से भी निजात मिलता है। मिट्टी के घड़े का पानी आपको तपती गर्मी में भी कूल बनाए रखता है।

Advertisement