1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमको EVM से नहीं बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए, इसके लिए चलाएंगे देशव्यापी अभियान : मल्लिकार्जुन खरगे

हमको EVM से नहीं बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए, इसके लिए चलाएंगे देशव्यापी अभियान : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा इसको लेकर देशव्यापी अभियान चलाएंगे। खरगे नई दिल्ली में संविधान रक्षक अभियान को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, संविधान यूं ही नहीं बना, इसे तैयार करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत मेहनत की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा इसको लेकर देशव्यापी अभियान चलाएंगे। खरगे नई दिल्ली में संविधान रक्षक अभियान को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, संविधान यूं ही नहीं बना, इसे तैयार करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत मेहनत की। इसे बनाने में बाबासाहेब आंबेडकर जी का अहम योगदान था। बहुत से लोग समझते हैं कि ये बड़ी आसानी से बन गया, जबकि संविधान सभा के सदस्यों ने दिन-रात चर्चा की। सभी सदस्य मिलकर हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते थे, फिर उनका उत्तर बाबासाहेब आंबेडकर जी देते थे।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

कुछ लोग संविधान की तारीफ करते हैं, उसे नमन करते हैं और उसमें भाव-भक्ति दिखाते हैं।लेकिन अंदर ही अंदर वे संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए निकाली थी। इस यात्रा में देश की जनता उनसे जुड़ी और समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग उनके साथ आए थे।

इस दौरान उन्होंने कहा, हमको EVM से चुनाव नहीं चाहिए। हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए। हमने जैसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी, वैसे ही बैलेट पेपर से चुनाव के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाएंगे। साथ ही कहा, BJP के लोग अगर सच में देश में एकता चाहते हैं, तो उन्हें नफरत छोड़नी होगा। मोदी जी हमेशा नफरत फैलाने की बात करते हैं और आरोप हम पर लगाते हैं। जबकि सच ये है कि कांग्रेस ने देश को एक रखने और समान अधिकार देने के लिए संविधान बनाया।

पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...