मशहूर रैपर और पंजाबी सिंगर बादशाह से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. अब तक बॉलीवुड के कई स्टार्स को धमकी मिल चुकी है और पंजाबी सिंगर्स से भी कई गैंगस्टर्स से फिरौती की मांग हुई है. इसी बीच, बादशाह के नाइट क्लब के बाहर हमला हुआ है, जिनसे रैपर की जान को खतरे में डाल दिया है.
मशहूर रैपर और पंजाबी सिंगर बादशाह से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. अब तक बॉलीवुड के कई स्टार्स को धमकी मिल चुकी है और पंजाबी सिंगर्स से भी कई गैंगस्टर्स से फिरौती की मांग हुई है. इसी बीच, बादशाह के नाइट क्लब के बाहर हमला हुआ है, जिनसे रैपर की जान को खतरे में डाल दिया है. जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर 26 के दो नाइट क्लबों के बाहर देर रात धमाका हुआ है.
इस धमाके से क्लब के शीशे तक टूट गए हैं. इन दो क्लबों में से एक रैपर बादशाह का है. ये घटना देर रात 2.30 मिनट से लेकर 2.45 के बीच की है. वहीं, अब पुलिस इस घटना की जांच में लगी है. बादशाह (Badshah) के क्लब के बाहर हुए इस धमाके में किसी भी जान-माल की हानी नहीं हुई है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
बस नाइट क्लब के शीशे टूटे हैं. घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया है कि दो बाइक सवार संदिग्धों ने बम फेंका था, जिससे धमाका हुआ. ये धमाका ज्यादा तेज वाला नहीं था. सूत्रों के मुताबिक, ये उपकरण एक कच्चा बम हो सकता है. जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि ये सब जबरन वसूली के लिए किया गया है.
View this post on Instagram
ऐसा माना जा रहा है कि यह विस्फोट घरेलू बमों से हुआ है, जिसे बहुत सारे दिवाली के पटाखों को जोड़कर बनाया गया है. पुलिस का मानना है कि ये सब दहशत फैलाने के लिए भी किया जा सकता है. पुलिस ने कहा कि विस्फोट का कारण निर्धारित करने के लिए आगे की जांच जारी है. हालांकि, जिस वजह ये धमाका हुआ, तब बादशाह क्लब में नहीं थे.