Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghazipur Tragic Accident : यात्रियों से भरी बस के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, कई लोगों की मौत की आशंका

Ghazipur Tragic Accident : यात्रियों से भरी बस के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, कई लोगों की मौत की आशंका

By santosh singh 
Updated Date

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर (Ghazipur) में सोमवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस के ऊपर हाईटेंशन की तार गिरने से आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि बस मे सवार कई लोगों की मौत हो सकती है। पूरी घटना मरदह थाना क्षेत्र (Mardah Police Station Area) के महाहर धाम (Mahahar Dham) के पास की है। इस मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में बाराती सवार थे। हालांकि, यह बस कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी। अभी एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बच्चे को बचाया जा सका है। बस में कई लोग शामिल थे। कहा जा रहा है कि अभी तक 4-5 लोगों के मौत की खबर है। यह भी बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग शामिल थे। DIG वाराणसी ओपी सिंह ने बताया कि 4-5 लोगों के हताहत होने की सूचना है।अभी अधिकारी मौके पर हैं और राहत बचाव कार्य जारी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी दुल्हन पक्ष की तरफ से थे जो शादी के लिए जा रहे थे। कहा यह भी जा रहा है कि दुल्हन भी उसी बस में थी। मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।

Advertisement