Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghosi by-election 2023: घोसी उपचुनाव पर देशभर की नजर, कल सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान

Ghosi by-election 2023: घोसी उपचुनाव पर देशभर की नजर, कल सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi by-election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। मंगलवार को घोसी विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी। वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। 239 मतदान केंद्रों पर 455 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। घोसी उपचुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की बनी लड़ाई
घोसी उपचुनाव को लेकर प्रदेश ही नहीं देश भर के लोगों की नजर जमी हुई है। दरअसल, घोसी उपचुनाव एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के रूप में देखा जा रहा है। मतदान से एक दिन पहले दोनों दलों ने चुनाव आयोग में एक दूसरे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सपा ने भी भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप मढ़ा है। उधर प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कहते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

सपा और भाजपा में सीधी टक्कर
घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही पार्टियांं की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, यहां पर कांटे की टक्कर की बात कही जा रही है।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Advertisement