Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Ghuiyan Ke Fayde : स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए घुइयां की सब्जी बहुत परफेक्ट है, जानिए इसके फायदे

Ghuiyan Ke Fayde : स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए घुइयां की सब्जी बहुत परफेक्ट है, जानिए इसके फायदे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ghuiyan Ke Fayde : स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए घुइयां की सब्जी बहुत परफेक्ट है। यह पचने आसान और  और ऊर्जा का बेहतर स्रोत है। मुख्य रूप से इसकी खेती कन्द के लिए ही की जाती है। इसके कंद की सब्जी बनायी जाती है। उपवास के समय  कंद  का उपयोग फलाहार के लिए उबालकर किया जाता है। इसके पत्तों की भी सब्जी बनाई जाती है। इसमें एक अद्वितीय स्वाद है और आमतौर पर इसे अजवाइन  के साथ पकाया जाता है।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

जमीन के नीचे उगने वाली स्वादिष्ट अरबी स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। पहले यह सब्जी सिर्फ एशिया में मशहूर थी, लेकिन इसके स्वाद और स्वास्थ्य के गुणों के कारण यह धीरे.धीरे पूरे विश्व में फैल गई। आइये जानते है अरबी के लाभ और उपयोग और नुकसान के बारे में ।

सेवन से भूख कम लगती है
अरबी कैंसर, आंखों की बीमारी, हृदय रोग व डायबिटीज जैसी कई बीमारियों में औषधि के रूप में काम आ सकती है। अरबी में मौजूद फाइबर और स्टार्च आपको हृदय रोग के जोखिम से बचाकर स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। अरबी खाने के लाभ ये हैं कि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिस कारण यह हमारे पाचन तंत्र के लिए उत्तम आहार है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। कम आहार लेने से वजन में गिरावट आने लगती है।

Advertisement