1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Blocked veins: पैरों की ब्लॉक नसों की वजह से सूजन और दर्द से हैं परेशान, तो फॉलो करें ये टिप्स

Blocked veins: पैरों की ब्लॉक नसों की वजह से सूजन और दर्द से हैं परेशान, तो फॉलो करें ये टिप्स

खान पान और खराब जीवनशैली की वजह से नसों से जुड़ी बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है। नसों में ब्लॉकेज भी हार्ट से संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है। पैर की नसों में ब्लॉकेज भी एक गंभीर समस्या है। इसकी अनदेखी परेशानी बढ़ा सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Blocked veins: खान पान और खराब जीवनशैली की वजह से नसों से जुड़ी बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है। नसों में ब्लॉकेज भी हार्ट से संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है। पैर की नसों में ब्लॉकेज भी एक गंभीर समस्या है। इसकी अनदेखी परेशानी बढ़ा सकती है। नसों का बंद होना आम समस्या है। पैर की नसे ब्लॉक होने पर काफी दर्द होता है। वहीं पैरों की नसें दिखाई भी देती है।

पढ़ें :- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू-निकोटिन वाले गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध

पैर की बंद नसों को खोलने के लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिसे आप फॉलो कर सकते है।पैरों की बंद नसों को खोलने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमा कर सकते है। गर्म पानी में कुछ देर रखने से पैरों की सूजन और दर्द में आराम मिल सकता है। गर्म पानी में पैर डालने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है। जिससे दर्द में राहत मिल सकती है।

इसके अलावा आप पैरों की गुनगुने तेल से हल्के हाथों से मालिश कर सकते है। इससे दर्द में आराम मिल सकती है। साथ ही सूजन भी कम होती है। बंद नसों को खोलने के लिए पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा साइकलिंग और स्वीमिंग भी कर सकते है।

ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नसें खुल सकती है। किसी भी बीमारी को शरीर से दूर करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। बंद नसों को खोलने के लिए डाइट से अनहेल्दी चीजे जैसे चीनी, मैदा, ज्यादा नमकीन चीजे, ऑयली चीजों से दूरी बना लें। कम मिर्च मसाले और कम तेल में बना हुआ खाना खाएं। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...