मेरठ। मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का आज संचालन शुरू हो गया है। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक से दोपहर 12:55 बजे ट्रेन रवाना हुई। वहीं, इन सबके बीच वंदेभारत ट्रेन में युवती से बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पढ़ें :- US-Israel-Iran War : भारत ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विक्रम मिसरी
वायरल हो रहे वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि, खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वालों ने उनके साथ बदसलूकी की। विरोध पर युवती के भाई के साथ हाथापाई की गई। भाजपा कार्यकर्ता पर बदसलूकी और हाथापाई करने का आरोप है। आरपीएफ अब केस दर्ज करने की तैयारी में है।
आज ही पीएम मोदी ने इस ट्रेन का शुभारंभ किया है। युवती दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। वह वंदेभारत के शुभारंभ की वीडियो बनाने दिल्ली से अपने भाई के साथ आई थी। इस घटना के बाद चलती ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। आरपीएफ के अधिकारी हंगामे को शांत करने में जुटे रहे।