Girl Dance Video: शादियों के दौरान आयोजित किए जाने वाले एक ऐसे ही डांस कार्यक्रम (Dance Program) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स डांसर को यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) के जरिए पैसे देता हुआ दिखाई दे रहा है. डिजिटल पेमेंट (digital payment) विकल्प का ऐसा उपयोग देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे.
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 139.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कैश का कोई झंझट ही नहीं, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है. भारत में नोटों की बौछार करना या उनका अनादर करना कानूनी अपराध है.
आई साला, अब इसका payment भी digitally होने लगा
और कितना विकास चाहिए ?????pic.twitter.com/a0Mw9JwVw4 — HasnaZarooriHai
(@HasnaZaruriHai) March 7, 2024
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें स्टेज पर एक लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही है. डांसर के डांस से खुश होकर शख्स उसे पैसे देता है, लेकिन जब उसके पास नोट खत्म हो जाते हैं तो वो लड़की के मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करके उसे ऑनलाइन पेमेंट करता है. शख्स लड़की को 10 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करता है. यूपीआई पेमेंट का ऐसा उपयोग देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेगें.