प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के थाना कोहडौर क्षेत्र के लौलीपोख्ता खाम स्थित एक खेत में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को कथित रुप से पेट्रोल डालकर जला दिया और खुद भी आत्मदाह का प्रयास किया। घटना में युवती की मौत हो गई जबकि शख्स गंभीर रुप से झुलस गया।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
चंदोका निवासी विकास कुमार यादव ने लौलीपोख्ता खाम निवासी 22 साल की नीलू यादव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीलू की शादी 2 मार्च को किसी और युवक से होने वाली थी। जिससे नाराज विकास ने नीलू को खेत में बुलाया और फिर अपने और युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायण वैश्य ने बताया कि गंभीर रुप से जलने के कारण नीलू यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि विकास यादव गंभीर रुप से झुलस गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक बुरी तरह से झुलसा हुआ है बयान देने में असमर्थ है।