Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. GMC Election Results 2022 LIVE Updates : BJP की 52 सीटों पर धमाकेदार जीत , AAP का खुला खाता

GMC Election Results 2022 LIVE Updates : BJP की 52 सीटों पर धमाकेदार जीत , AAP का खुला खाता

By संतोष सिंह 
Updated Date

GMC Election Results 2022 LIVE Updates : असम के गुवाहाटी नगर निगम (GMC) की रविवार को हो रही मतगणना के 60 वार्डों में से बीजेपी ने 52 वार्ड जीते, जबकि उसकी सहयोगी अगप ने 6 वार्डों में जीत हासिल की। AAP और AJP ने अब तक 1-1 वार्ड में जीत दर्ज की है। यह जानकारी कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने दी है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कड़ी मेहनत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को मेरा आभार। बीजेपी ने 57 में से 52 वार्ड जीते जबकि उसकी सहयोगी अगप ने 6 वार्ड जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। धन्यवाद गुवाहाटी! इस प्यारे शहर की जनता ने बीजेपी असम के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जोरदार जनादेश दिया है। उन्होंने सीएम हिमंता विस्वा शर्मा सरकार की मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के गुवाहाटी नगर निगम (GMC) में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मैं गुवाहाटी के लोगों और बीजेपी असम के सहयोगियों को अपना सिर झुकाता हूं। जेपी नड्डा ने कहा कि इस विशाल जनादेश के साथ, लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी विकास यात्रा पर अपने विश्वास की पुष्टि की है।

गुवाहाटी नगर निगम में 9 साल के अंतराल के बाद चुनाव हुए हैं। 2013 में यहां कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन 2016 में असम की सत्ता में बीजेपी के आने के बाद कांग्रेस पार्टी जीएमसी में अल्पमत में आ गई और बीजेपी ने अपना झंडा फहरा दिया। इस बार के चुनावों में 60 सीटों के लिए 197 उम्मीदवार मैदान में थे। पहली बार ईवीएम से शुक्रवार को वोट डाले गए थे। इस दौरान 52.80 फीसदी मतदान हुआ था।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement