Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘ऐसे विकास का आचार लगाइएगा…’ दिल्ली में कांस्टेबल ने बिहार के युवक की हत्या की तो खेसारी ने जनप्रतिनिधियों को खूब सुनाया

‘ऐसे विकास का आचार लगाइएगा…’ दिल्ली में कांस्टेबल ने बिहार के युवक की हत्या की तो खेसारी ने जनप्रतिनिधियों को खूब सुनाया

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Police Constable Murders Youth from Bihar : दिल्ली के द्वारका जिला के जाफरपुर कलां इलाके में शनिवार आधी रात को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने बिहार के पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है। मृतक पांडव कुमार डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इस घटना को लेकर दिल्ली के सांसदों और विधायकों पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, मोबाइल के चार्जर से घोंटा गया गला, दुष्कर्म की आशंका

खेसारी लाल यादव ने इस घटना से जुड़े समाचार का स्क्रीनशॉट एक्स पोस्ट में लिखा, ” ये हाल हैं देश की राजधानी का जहाँ बिहारी एक दिन का ही हड़ताल कर दे तो एक इंच घुसकना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली में हर सांसद, विधायक बिना बिहारी वोटर के सपोर्ट के जीत ही नहीं सकता और इस मुद्दे पर सबकी बोलती बंद है। अब सब लीपापोती में लग जाएँगे ताकि ये मुद्दा दब जाए। ऐसे विकास का आचार लगाइएगा जहाँ इतना भेदभाव हो। फ़ोकसबाज़ी और रीलबाज़ी वाला नशा फैलाने से ये हाल हुआ हैं। भर दिन बस नैरेटिव का विकास होता हैं हमारे देश में। इतना नफ़रत बो दिया गया हैं समाज में की हम एक दूसरे का जान क्षेत्र के आधार पर ले रहे हैं। थू है…”

‘बिहारी हैं’ सुनते ही मारी गोली

उत्तम नगर की कुमार कॉलोनी में रहने वाले पांडव कुमार शनिवार को बर्थडे पार्टी के बाद देर रात अपने दोस्तों के साथ लौट रहे थे। वह अपने दोस्त रूपेश कुमार के दो साल के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जाफरपुर कलां के रावता गांव गए थे। पांडव भी अपने दोस्त कृष्ण के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था, बस निकलने ही वाला था। तभी सामने वाले घर की छत से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा एक शख्स नीचे उतरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे चूर नीरज के चेहरे पर गुस्सा था और जुबान पर कड़वाहट थी। उसने सड़क पर खड़े पांडव और उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी कि वे इतनी रात को यहां क्या कर रहे हैं? रूपेश ने जवाब दिया- साहब, मेरे बेटे का जन्मदिन था, बस मेहमान जा ही रहे हैं। लेकिन, खाकी के नशे में चूर नीरज ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपी कांस्टेबल नीरज बलहारा सभी दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही पीड़ित पांडव कुमार ने कहा कि बिहार से है तो उसने पिस्टल निकालकर पांडव के सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली आर-पार होकर इसके साथ बाइक पर पीछे कृष्ण के पेट में जा लगी। जिसके बाद आरोपी सभी लड़कों को धमकाता हुआ वहां से फरार हो गया। अस्पताल में पांडव को मृत घोषित कर दिया और कृष्णा का इलाज जारी है।

पढ़ें :- भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर दिया विवादित बयान, देखें वायरल वीडियो
Advertisement