Goa Monsoon Tourism : मानसून का मौसम प्रकृति के नजारों का आनंद उठाने के लिए सर्वोत्तम होता है। इस सीजन में न पसीने की चिपचिपाहट की झंझट और न ही ठिठुरने वाली सर्दी की कंपकपी होती है। इस मौसम में खूबसूरत समुद्र के किनारे पर्यटकों के लिए स्वर्ग हो जाते है। गोवा में मानसून के दौरान ट्रैवल करने के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आइये जानते है मानसून का लुत्फ उठाने के लिए गोवा के समुद्री किनारे पर्यटकों कैसे अपनी ओर आकर्षित करते है।
पढ़ें :- Himachal Offbeat Tourist Places : हिमाचल में ऑफबीट लोकेशन को करें एक्सप्लोर,कम भीड़ रहती है
विशेष पर्यटन स्थल
गोवा अपने सुंदर समुद्री तट, साफ़ बीच, पारंपरिक संस्कृति और पार्टी स्केन के लिए विख्यात है। गोवा के पार्टियों वाले रंगीन समुद्र तट, नाइटलाइफ़ और खूबसूरत बाजारों का आनंद लेने के लिए हर कोई मार्च से जून तक महीने में यहां जाने का प्लान बनाता है। लेकिन मानसून का महीना भी गोवा में उतना ही शानदार होता है, जितना की गर्मी का मौसम। मानसून में गोवा की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। गोवा के सुंदर समुद्री तट, दर्शनीय साइट, पारंपरिक गांव, प्राचीन मंदिर और चर्च, भारतीय संस्कृति, और विभिन्न विभाजना उत्सवों की वजह से यह एक विशेष पर्यटन स्थल है।
मनमोहक सुंदरता
बारिश के मौसम में यहां के हरे-भरे पेड़ ताजे नजर आने लगते हैं। दूधसागर और हरवलेम जैसे झरने जीवंत लगने लगते हैं। दूध सागर झरना अपनी मनमोहक सुंदरता से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप इस मौसम में गोवा के छिपे हुए गांव का सुंदर नजारा देखने जा सकते हैं।
बम्बोलिम बीच
बम्बोलिम बीच गोवा में स्थित एक शांतिपूर्ण समुद्र तट स्थल है। यह बीच गोवा के पश्चिमी भाग में मार्गाव तहसील के निकट स्थित है। बम्बोलिम बीच की खूबसूरती, साफ पानी और शांतिपूर्ण वातावरण के कारण यह एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह बीच सबसे ज्यादा समुद्री तट का आनंद लेने के लिए विख्यात है।