Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Goa Trip :  गोवा ट्रिप में चापोरा फोर्ट से लेकर पारा रोड तक करें एक्सप्लोर, ऐसे बानाएं ट्रैवल प्लान

Goa Trip :  गोवा ट्रिप में चापोरा फोर्ट से लेकर पारा रोड तक करें एक्सप्लोर, ऐसे बानाएं ट्रैवल प्लान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Goa Trip :  यदि आप बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं और अपनी अगली गोवा ट्रिप पर उन आइकॉनिक फिल्मी दृश्यों को खुद जीना चाहते हैं, तो इन सबसे प्रसिद्ध बॉलीवुड शूटिंग लोकेशंस को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

दिवर आइलैंड — फाइंडिंग फैनी
फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ ने गोवा का एक अलग ही पहलू दिखाया है। इसकी शूटिंग दिवर आइलैंड और गोवा की दूसरी ऐसी लोकेशंस पर हुई है, जो फेमस बीच की तरह ज्यादा जानी-पहचानी नहीं हैं। इसलिए, दिवर आइलैंड उन टूरिस्ट्स के लिए एक अच्छी जगह हो सकती है, जो फिल्मी नजरिए से गोवा को और ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

चापोरा फोर्ट — दिल चाहता है
चापोरा फोर्ट शायद गोवा की सबसे पहचानी जाने वाली बॉलीवुड फिल्म लोकेशन है। 2001 में आई अपनी फिल्म में, फरहान अख्तर ने आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना के साथ एक यादगार सीन चापोरा फोर्ट पर फिल्माया था। इस फिल्म ने चापोरा फोर्ट को इतना फेमस बना दिया कि लोग इसे ‘दिल चाहता है फोर्ट’ के नाम से जानने लगे। गोवा टूरिज्म भी इस किले को फिल्म की शूटिंग साइट के तौर पर बताता है।

डोना पाउला जेट्टी
अजय देवगन की फिल्म सिंघम का वह धमाकेदार फाइट सीन तो आपको याद ही होगा, जिसमें वे गुंडों को हवा में उड़ाते हैं; वह इसी जेट्टी पर फिल्माया गया था। इसके अलावा रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज के कई कॉमेडी और चेज़ सीक्वेंस भी यहीं शूट हुए हैं।

अवर लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च — जोश
पणजी का यह फेमस सफेद चर्च शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ में देखा गया है, जिसके शॉट्स इसकी ओर जाने वाली सीढ़ियों पर लिए गए थे। यह एक असली जगह है और गोवा में कोई भी यहां जा सकता है।

पढ़ें :- दीपावली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, 16 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रयागराज होकर चलेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत
Advertisement