Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : सोना और चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंचे,आइए जानते हैं आज के रेट

Gold-Silver Price Today : सोना और चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंचे,आइए जानते हैं आज के रेट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोना और चांदी बुधवार 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 452 रुपए बढ़कर 78,703 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोना 78,251 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी

चांदी ने भी चमकी

वहीं, चांदी की कीमत में भी 779 रुपए की तेजी रही और यह 99,151 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 98,372 रुपए पर थी। इसे पहले 22 अक्टूबर को भी सोना और चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। इस महीने अब तक सोना 3,506 रुपए महंगा हो चुका है। 30 सितंबर को ये 75,197 रुपए पर था।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन...चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार
Advertisement