नई दिल्ली: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra) को भारतीय सेना (Indian Army) में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel) की उपाधि दी गई है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। नीरज टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में भारत के लिए जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है।
पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार
लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 (Para-31 of India’s Territorial Army Regulation, 1948) के तहत शामिल किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel) की रैंक दी है। इससे पहले नीरज राजपूताना राइफल्स (Rajputana Rifles) में सूबेदार के पद पर थे। नीरज 2016 में नायब सूबेदार के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे।
नीरज चोपड़ा ने जीता था गोल्ड मेडल
पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था।