Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gonda Minor Gangrape : गोंडा में दलित नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप, बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी, पीड़िता को छोड़ भागे दरिंदे

Gonda Minor Gangrape : गोंडा में दलित नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप, बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी, पीड़िता को छोड़ भागे दरिंदे

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले एक दलित किशोरी के साथ चलती कार में दो युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी मोबाइल दिलाने के बहाने 17 साल की दलित किशोरी को साथ ले गए थे। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर जब कार बिजली के पोल से टकरा गई तब दोनों युवक उतरकर भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे...' मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

बता दें कि यह घटना गोंडा नगर कोतवाली इलाके की है। बताते हैं कि बीते शनिवार की शाम दलित किशोरी के माता-पिता एक कार्यक्रम में शामिल होने उसके ननिहाल गए थे। रिजवान और आरिफ नाम के दो लड़कों ने किशोरी को मोबाइल दिखाने के बहाने कार में बुला लिया। इसके बाद मुन्नन खां चौराहे से महाराजगंज की बढ़ चले। आरोपी युवकों ने चलती कार में दलित किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी चीखती-चिल्लाती रही, आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

पुलिस चौकी महाराजगंज से चांद कदम की दूरी पर तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। दोनों युवकों में आरिफ फोरबिसगंज के पंतनगर और रिजवान बलरामपुर के भगौतीगंज का रहने वाला बताया गया है। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ कार में गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया था। पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरिफ ने अपने दोस्त से उसकी कार किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मांगी थी। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

इधर, किशोरी जब घर पहुंची तो परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की मां ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया
Advertisement