गोण्डा। यूपी के गोण्डा जिले (Gonda District) की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (District Magistrate Neha Sharma) ने अत्यधिक ठण्ड/शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा 1 से 08 तक समस्त विद्यालयों में 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें कि 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।
पढ़ें :- JPNIC को 831 करोड़ में यूपी सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया, उससे अधिक तो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी: अखिलेश यादव
अत्यधिक ठण्ड/शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा 1 से 08 तक समस्त बोर्डों के समस्त विद्यालयों में 20 जनवरी,2024 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया गया है।
9 से 12 तक की कक्षायें सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक संचालित की जाएगी। #Gonda pic.twitter.com/6eK3yPYaAN
— DM Gonda (@dmgonda2) January 17, 2024
पढ़ें :- यूपी सराकर का छह महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा है चुनावी कदम: मायावती
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के इस आदेश के बाद साफ हो गया है कि अब जिले में आगामी 23 जनवरी को ही स्कूल खुलेंगे। 21 जनवरी को रविवार और आगामी 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ramlala Pran Pratistha Ceremony) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है।