Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद इंडिपेंडेंट म्यूजिक की शुरू

सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद इंडिपेंडेंट म्यूजिक की शुरू

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस का दिल टूट गया था जब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। हालांकि फैंस के​ लिए अब एक अच्छी खबर है जिसने लाखों चेहरों पर मुस्कान वापस ला दी है। सिंगर अरिजीत सिंह अब इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस कर रहे हैं और उनकी लेटेस्ट रिलीज से पता चलता है कि उनकी म्यूजिकल जर्नी एक नए फेज में जा रही है। अरिजीत सिंह ने हाल ही में रैना नाम का एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने को शेखर रवजियानी ने कंपोज किया है, जिसके लिरिक्स प्रिया सरैया ने लिखे हैं। अरिजीत और शेखर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की है। अरिजीत ने गाने को अपनी आवाज दी है, जबकि शेखर ने म्यूजिक कंपोजिशन संभाला है।

पढ़ें :- सिंगर अरिजीत सिंह के सन्यास लेने के बाद आया उनका आखिरी गाना, सुनकर भावुक हुए फैंस

गाना रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और एक्साइटमेंट के मैसेज किए है। एक फैन ने लिखा कि यह लेजेंड हमें हमेशा हैरान करता रहता है। पता नहीं वह आगे किन आइकॉनिक प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। एक अन्य फैंस ने लिखा कि आखिरकार उनकी आवाज़ फिर से सुनकर खुशी के आंसू आ गए। एक तीसरे फैन ने कहा कि द लेजेंड वापस आ गया है। इस साल की शुरुआत में, अरिजीत सिंह ने अनाउंस किया था कि वह नए प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट लेना बंद कर देंगे। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए यह खबर शेयर की थी और सुनने वालों को उनके सालों के सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया था। अरिजीत ने एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने सफ़र को “शानदार” बताया और कहा कि वह उस चैप्टर से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। सिंगर ने लिखा कि मैं इतने सालों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी सुनने वालों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे यह अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। फैंस इस ट्रैक को सुन सकते हैं और इसका ऑफिशियल वीडियो गरुड़ म्यूजिक YouTube चैनल पर देख सकते हैं।

Advertisement