नई दिल्ली। संगम नगरी प्रयागराज (Sangam City Prayagraj) में आयोजित माघ मेले (Magh Mela) में एक तरफ जहां श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने माघ मेला (Magh Mela) के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल (Northern Railway, Lucknow Division) के प्रयाग स्टेशन (Prayag Station) पर कई ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव 01 जनवरी से 20 फरवरी, 2026 तक दिए जाने का फैसला किया है।
पढ़ें :- होली और ईद के पर्व पर विमान किराया तीन गुना हुआ महंगा, रेलवे स्पेशल ट्रेन चला लगाएगा 800 फेरे
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह (Pankaj Kumar Singh, CPRO, North Eastern Railway) ने इस संदर्भ में बताया कि संगम नगरी (Sangam City) प्रयागराज में माघ मेला (Magh Mela) के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लखनऊ मंडल (Lucknow Division) के प्रयाग स्टेशन (Prayag Station) पर कई ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को संगम नगरी (Sangam City) पहुंचने में सुविधा मिल सके।
देखें ट्रेनों की लिस्ट:
> गाड़ी संख्या 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 01.58 बजे पहुंचकर 02.00 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 02.13 बजे पहुंचकर 02.15 बजे छूटेगी।
पढ़ें :- ट्रेन में बिहारी यात्रियों की हालत देख केंद्रीय मंत्री को आया गुस्सा, बजट से ठीक पहले रेल मंत्रालय से की बड़ी मांग
> गाड़ी संख्या12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 02.28 बजे पहुंचकर 02.30 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 22434 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 04.28 बजे पहुंचकर 04.30 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 04.43 बजे पहुंचकर 04.45 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.03 बजे पहुंचकर 09.05 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.03 बजे पहुंचकर 09.05 बजे छूटेगी।
पढ़ें :- Railway Fare Hike : नए साल से पहले रेलवे ने दिया 'बड़ा झटका', जनरल से लेकर AC क्लास का सफर हुआ महंगा, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
> गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 11.18 बजे पहुंचकर 11.20 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 22550 प्रयागराज जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 15.28 बजे पहुंचकर 15.30 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 16.28 बजे पहुंचकर 16.30 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 18.34 बजे पहुंचकर 18.36 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 20.48 बजे पहुंचकर 20.50 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 22.56 बजे पहुंचकर 22.58 बजे छूटेगी।
पढ़ें :- Good News : घर बैठे बिना डॉक्यूमेंट के दो मिनट में Aadhaar में मोबाइल नंबर होगा अपडेट, अब कहीं नहीं जाने की होगी जरूरत
> गाड़ी संख्या 22969 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 23.23 बजे पहुंचकर 23.25 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 05.07 बजे पहुंचकर 05.09 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं0 एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 22.58 बजे पहुंचकर 13.00 बजे छूटेगी।
> गाड़ी संख्या 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.36 बजे पहुंचकर 09.38 बजे छूटेगी।