1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला, जाने कब और कहा से मिलेगी ट्रेने

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला, जाने कब और कहा से मिलेगी ट्रेने

शादियों का समय चल रहा है उस पर ​होली का पर्व भी आ गया है। ऐसे में बिहार जाने वाली ट्रेने खचाखच भर चुंकी है। अधिकतम ट्रेनों में वेटिंग टेकिट भी मिलना बंद हो चुका है। ऐसे में लोगों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेने चलाने की घोषणा कि है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शादियों का समय चल रहा है उस पर ​होली का पर्व भी आ गया है। ऐसे में बिहार जाने वाली ट्रेने खचाखच भर चुंकी है। अधिकतम ट्रेनों में वेटिंग टेकिट भी मिलना बंद हो चुका है। ऐसे में लोगों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेने चलाने की घोषणा कि है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने घोषणा की है। यह विशेष ट्रेनें के मुंबई, पुणे, राजस्थान और गुजरात से बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए चलेंगी।

पढ़ें :- TTE reveals railway secret: कुछ शर्तों के साथ कर सकते हैं स्लीपर टिकट पर ही, AC कोच में सफर

रेलवे ने होली पपर दानापुर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा, दरभंगा और पटना जैसे बड़े स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है। लंबी वेटिंग लिस्ट और यात्रियों की ज़्यादा भीड़ को देखेते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। बता दे कि पुणे से दानापुर के लिए गाड़ी संख्या 01481/01482 और 01449/01450 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू-प्रयागराज छिवकी–जबलपुर रूट से होकर गुजरेंगी। 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच अलग-अलग तारिखों पर चलेगी। वही राजस्थान के श्रीगंगानगर से समस्तीपुर के बीच 04731/04732 ट्रेन चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन एक मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर और हाजीपुर मार्ग से होकर गुजरेगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर 01143/01144 एलटीटी–दानापुर और 01043/01044 एलटीटी–समस्तीपुर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें डीडीयू, पाटलिपुत्र और हाजीपुर मार्ग से होकर गुजरेंगी। वहीं 05557/05558 रक्सौल–एलटीटी और 05585/05586 सहरसा–एलटीटी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलने से सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को भी विशेष लाभ मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...