Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Google Map ने फिर दिया धोखा, बरेली में बताया गलत रास्ता नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे तीन लोग

Google Map ने फिर दिया धोखा, बरेली में बताया गलत रास्ता नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे तीन लोग

By संतोष सिंह 
Updated Date

Google Map: यूपी के बरेली जिले में मंगलवार को गूगल मैप (Google Map)  के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया है। थाना इज्जत नगर इलाके में पीलीभीत रोड पर एक कार कलापुर नहर में गिर गई, गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। यह हादसा तब हुआ जब तीन लोग गूगल मैप (Google Map)  का उपयोग कर अपनी टाटा टैगोर कार से पीलीभीत जा रहे थे। उनका कहना है कि गूगल मैप ने उन्हें गलत रास्ता दिखा दिया, जिससे वे एक कटे हुए रास्ते पर पहुंच गए। इसकी वजह से उनकी कार नहर में गिर गई।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की गंभीर चोट से बच गए।

इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि यह हादसा गूगल मैप (Google Map) द्वारा गलत मार्ग दिखाने के कारण हुआ है। सड़क का कटाव होने के बावजूद गूगल मैप (Google Map)  ने उन्हें उस रास्ते पर भेज दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले 24 नवंबर को भी गूगल मैप के कारण एक और हादसा हुआ था। जब बदायूं से बरेली जाते समय एक अधूरे पुल पर कार गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

सावधानी से करें गूगल मैप का उपयोग

इन घटनाओं से यह साफ है कि गूगल मैप (Google Map)  जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर जब रास्ते में निर्माण कार्य हो या कटाव जैसी समस्याएं हों, तो गूगल मैप (Google Map)  की जानकारी हमेशा सही नहीं होती।

पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च
Advertisement