1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो

अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो

Nora Fatehi Video: बॉलीवुड ​अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवाद लगातार जारी है। अब ये मुद्दा देश की संसद लोकसभा में भी उठ चुका है। वहीं केंद्र सरकार ने गाने पर प्रतिबंध लगाते हुए इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से भी हटवा दिया है। अब इस पूरे विवाद पर नोरा फतेही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By santosh singh 
Updated Date

Nora Fatehi Video: बॉलीवुड ​अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवाद लगातार जारी है। अब ये मुद्दा देश की संसद लोकसभा में भी उठ चुका है। वहीं केंद्र सरकार ने गाने पर प्रतिबंध लगाते हुए इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से भी हटवा दिया है। अब इस पूरे विवाद पर नोरा फतेही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

नोरा ने साफ तौर पर इस पूरे विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि उन्होंने ये गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। यही नहीं नोरा ने फिल्म ‘केडी’ के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाने को हिंदी में ट्रांसलेट करने से पहले या इसको हिंदी में रिलीज करने से पहले उनसे किसी भी तरह की कोई बात नहीं की गई। उन्हें इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी। जानिए नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर क्या कुछ कहा?

नोरा ने कन्नड़ भाषा में शूट किया था गाना

नोरा फतेही ने ‘सरके चुनर’ गाने पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने क्रमवार गाने से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका इस गाने के हिंदी वर्जन से कोई लेना-देना नहीं है। अपने वीडियो में नोरा ने सबसे पहले कहा कि पहली बात कि मैंने इस गाने को तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था।

तब मैंने इसे इसलिए शूट किया था क्योंकि संजय दत्त इसका हिस्सा थे। जो भी विवाद है वो गाने के हिंदी वर्जन को लेकर है। मेकर्स ने न तो इसके लिए मुझसे परमिशन ली और न ही मैंने इन लिरिक्स पर डांस शूट किया था।

एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो

पढ़ें :- कानपुर में खुले सीवर के गड्ढे में गिरी डिलीवरी बॉय की बाइक, CCTV में कैद हुआ हादसा

नोरा ने आगे वीडियो में कहा कि दूसरी बात मेकर्स ने अपना प्रमोशन करने के लिए मेरी और संजय दत्त की फाेटो एआई की मदद से बनाई है। मैं एआई के सख्त खिलाफ हूं। मैंने जब इसे देखा तो मुझे भी बहुत गुस्सा आया। मैंने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

साउथ में लोग नहीं मानते बात, मैंने निर्देशक को किया था मना

नोरा फतेही ने हिंदी वर्जन को लेकर कहा कि तीसरी बात जब मेकर्स ने पहली बार हिंदी वर्जन चलाया, तब मैंने डायरेक्टर से कहा था कि मैं इसे कतई प्रमोट नहीं करूंगी इससे मेरे चरित्र पर सवाल उठेंगे। मैंने उन्हें सचेत भी किया।

मैंने नाराजगी जताई थी कि आपने इसे बनाने से पहले मुझसे अनुमति क्यों नहीं ली थी? एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि चूंकि मैं कोई नेपो किड नहीं हूं। मैंने अपनी दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। इसलिए लोग साउथ में मेरी बात नहीं सुनते हैं। हालांकि, मैं शुक्रगुजार हूं कि बॉलीवुड में लोग मेरी बात सुनते हैं और सलाह मानते हैं। लेकिन साउथ में ऐसा कुछ मायने नहीं रखता।

गाने के विरोध पर जताया आभार, बोलीं- सतर्क रहूंगी

वीडियो के अंत में इस गाने को लेकर हो रहे विरोध पर फैंस का शुक्रिया जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि चौथी बात मैं आगे से और ज्यादा सतर्क रहूंगी। आप सभी का धन्यवाद कि आपने इसका विरोध किया और इसे गाने को सभी प्लेटफाॅर्म से हटवा दिया। ऐसे फिल्म निर्माताओं और प्रोड्यूसरों को इस तरह की सामग्री बनाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। सिर्फ हमारे नाम का इस्तेमाल न करें, क्योंकि हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। उन्हें जवाबदेह ठहराएं। मैं आगे से और अधिक सतर्क और सख्त रहूंगी। आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।

पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं

किसे खोने के गम में हैं एक्ट्रेस?

नोरा ने इस वीडियो में अपनी पर्सनल तकलीफ का भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने किसी करीबी के गुजरने से जूझ रही हैं। जिसके जाने से वो काफी दुखी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...