Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- ‘गोरखपुर मुझे स्पेन लगता है…’ BJP सांसद रवि किशन का भाषण सुन हंसी नहीं रोक पाए सीएम योगी

Video- ‘गोरखपुर मुझे स्पेन लगता है…’ BJP सांसद रवि किशन का भाषण सुन हंसी नहीं रोक पाए सीएम योगी

By Abhimanyu 
Updated Date

Ravi Kishan Viral video: यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। रवि किशन अपने संसदीय क्षेत्र में कल्याण मंडपम उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनको गोरखपुर स्पेन लगता है और जो अंधा है उसे स्पेन नहीं लगता है तो वो क्या करे। उनके इस बयान पर मंच पर बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाये।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली : अखिलेश यादव

दरअसल, सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद रवि किशन के भाषण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में रवि किशन कह रहे हैं- ‘मुझे गोरखपुर पर गर्व है। हमके लगेला गोरखपुर स्पेन है। हमें लगेला गोरखपुर अद्भुत जगह है। हमें लगेला की गोरखपुर स्मार्ट सिटी हवे। मैं कई जगह गया हूं। अगर केहू आंख के अंधा बा त हम का करी। जेके कुछ नाहीं दिखत बा। लोग लगातार मेरे बयानों पर टिप्पणियां करते हैं। मैंने यदि गोरखपुर को स्पेन जैसा कहा तो उसमें क्या गलत था।’ आक्रामक अंदाज में दिए उनके इस पर सीएम योगी हंसने लगे। इस दौरान उनके साथ मत्स्य मंत्री संजय निषाद और मौजूद अन्य लोग भी ठहाके लगाते हुए नजर आए।

रवि किशन के इस बयान पर कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यह स्टेज पर इतना फेंक रहे थे कि ख़ुद मुख्यमंत्री सहित सब लोग हँसने लगे रवि किशन जी आप सांसद हैं, कोई मसखरे थोड़े ही हैं! और यह जो जनता को अंधा बुलाने की हिमाक़त की है आपने – उसका हिसाब होगा।’

Advertisement