Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दीवार लेखन अभियान के तहत जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मतदाताओं से संवाद के कार्यक्रम होने हैं।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
चुनाव से पूर्व प्रदेश में तीन बड़ी रैलियां होनी है। इन कार्यक्रमों की दिशा मं दीवार लेखन अभियान बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, सभी पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों को इसमें पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी।
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवार लेखन अभियान के तहत कमल का फूल बनाकर की अभियान की शुरुआत pic.twitter.com/hXdA3zy042
— princy sahu (@princysahujst7) January 16, 2024
पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी
जहां भी स्पेस दिखे वहां कमल का फूल बनाकर दोनों स्लोगन (फिर एक बार मोदी सरकार और इस बार लक्ष्य चार सौ पार) लिखे जाने चाहिए। किसी की निजी संपत्ति पर लिखने से पूर्व उसकी अनुमति जरूर ले ली जाए। प्रयास हो कि कोई भी स्पेस स्लोगन से खाली न रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने चुनाव में सफलता के लिए मतदाताओं से बूथ प्रबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हमारे बूथ जितने मजबूत होंगे, मतदाताओं से हमारा संवाद जितना बेहतरीन होगा, हमारे प्रत्याशी उतने ही भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। 2024 में हम सबका एक ही संकल्प होना चाहिए, एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा की सीटों की संख्या चार सौ पार।