Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur News: जमीन विवाद में दबंगों ने दो सगी बहनों को मारी गोली, एक का सिर फोड़ा, सामने आया घटना का Video

Gorakhpur News: जमीन विवाद में दबंगों ने दो सगी बहनों को मारी गोली, एक का सिर फोड़ा, सामने आया घटना का Video

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गांव में जमीन कब्जे की कोशिश कर रहे दबंगों ने दो सगी बहनों को गोली मार दी। इतना ही नहीं बीच बचाव की कोशिश कर रहे एक युवक का सिर फोड़ दिया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दबंगों की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो कैमरे को भी तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव में हो रही घटना के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची खजनी पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपित की पहचान रप पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पढ़ें :- पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच हुआ समझौता, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मिली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखपुर खजनी क्षेत्र के भरोहिया गांव के राजेश और जोखू गुप्ता के बीच 19 साल से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। आरोप है कि राजेश ने कुछ लोगो को बुलाकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने तमंचा निकाल लिया और लाठी डंडे लेकर दौड़ा लिया।

मनबढ़ों ने तमंचे से फायरिंग शुरु कर दी। गोली लगने से मुस्कान गुप्ता और उसकी बड़ी बहन सलोनी गुप्ता पुत्री जोखू गुप्ता को लग गई। दोनो घायल हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मनबढ़ों को जब पताचला कि उनकी करतूत कैमरे में कैद हो गई है तो उन्होंने कैमरा भी तोड़ दिया। परिजनों बताया कि राजेश ने जमीन पर कब्जा करने के लिए किसी अन्य गांव से 35 की संख्या में लोगो कोबुलाया था। बीच बचाव में आए गांव के एक व्यक्ति को भी पीट कर घायल कर दिया।

Advertisement