Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. GST Collection: अगस्त में जीएसटी राजस्व में 11 प्रतिशत का इजाफा, 5वीं बार बना ये बड़ा रिकॉर्ड

GST Collection: अगस्त में जीएसटी राजस्व में 11 प्रतिशत का इजाफा, 5वीं बार बना ये बड़ा रिकॉर्ड

By शिव मौर्या 
Updated Date

GST Collection: देश के जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर बढ़ी वृद्धि हुई है। अगस्त में देश का जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। जीएसटी का ये संग्रह एक साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। शुक्रवार को इसके बारे में राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने वार्षिक वस्तु व सेवा कर संग्रह की जानकारी दी है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

सरकार ने पिछले साल अगस्त महीने में वस्तु और सेवा कर के रूप में 1.44 लाख करोड़ रुपये (17.41 अरब डॉलर) जुटाए थे। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा बताया कि, जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत थी और सांकेतिक रूप से इसमें 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जून तिमाही के दौरान जीएसटी राजस्व में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। यह कर-जीडीपी अनुपात 1.33 से अधिक है।

बता दें कि, यह पांचवां मौका है जब जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। रक्षाबंधन के साथ ही देश में त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारों में लोग बढ़चढ़कर खरीदारी करते हैं। खासकर दिवाली के मौके पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। यानी आने वाले महीनों में जीएसटी कलेक्शन के और बेहतर होने की उम्मीद है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement