GTA 6 Update : ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI खेलने वालों के लिए रॉकस्टार गेम्स ने पहला सुधार अपडेट जारी किया है।रॉकस्टार गेम्स ने 23-नवंबर को GTA 6 का पहला अपडेट PS5 और Xbox Series XIS के लिए जारी किया। इसमें गेम क्रैश होने, ऑटोसेव और मौसम न बदलने जैसी समस्याएं ठीक की गई हैं। कंपनी ने 23 नवंबर, 2026 को अपनी सहायता वेबसाइट पर इस अपडेट में किए गए सुधारों की सूची साझा की है। इसके अलावा स्टोरी आगे बढ़ाने वाली फोन कॉल, वांटेड लेवल हटाने और जिम में डेडलिफ्ट बार इस्तेमाल करने से जुड़ी दिक्कतें भी दूर की गई हैं।
इसमें खिलाड़ियों को कोई नया मिशन, फीचर या दूसरी सामग्री नहीं मिलेगी। इसके बजाय गेम की शुरुआत से सामने आ रही तकनीकी खामियों को दूर किया गया है।
पढ़ें :- Grand Theft Auto VI : GTA 6 की रिलीज डेट एक फिर बदल गई , गेमर्स को करना होगा अब नवंबर 2026 तक का इंतजार
GTA 6 के नए अपडेट में क्या बदला?
Rockstar Games के मुताबिक, पहले अपडेट में कुल 7 तरह की समस्याओं को ठीक किया गया है।
गेम का अचानक बंद होना
कुछ खिलाड़ियों का गेम खेलते समय क्रैश हो रहा था। कंपनी ने इससे जुड़ी कई समस्याएं ठीक की हैं।
मौसम नहीं बदलना
गेम में लंबे समय तक एक जैसा मौसम बना रहता था। इस परेशानी को भी दूर किया गया है।
ऑटो सेव की दिक्कत
कई बार गेम अपने आप सही तरीके से सेव नहीं हो रहा था। नए अपडेट में इसे ठीक किया गया है।
फोन कॉल समय पर नहीं आना
गेम में कुछ जरूरी फोन कॉल सही समय पर नहीं आ रही थीं। इन कॉल के जरिए नए मिशन शुरू होते हैं, इसलिए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में परेशानी हो रही थी।
पुलिस से पीछा नहीं छूटना
कुछ खिलाड़ियों का Wanted Level कम नहीं हो रहा था। यानी पुलिस लगातार उनका पीछा करती रहती थी। अब इसे ठीक किया गया है।
जिम में एक्सरसाइज की समस्या
खिलाड़ी जिम में डेडलिफ्ट नहीं कर पा रहे थे। अपडेट में यह दिक्कत भी दूर की गई है।
बैग नहीं मिलना
गेम में साथ चलने वाले कुछ किरदार खिलाड़ियों को प्रतिबंधित सामान से भरे बैग नहीं दे रहे थे। इस बग को भी ठीक किया गया है।
खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है यह अपडेट?
इन सात समस्याओं में कुछ छोटी थीं, लेकिन कुछ के कारण गेम में आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था। खासकर जरूरी फोन कॉल नहीं आने से नए मिशन शुरू नहीं हो पा रहे थे।