Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव की 89 सीटों पर 1 बजे तक 34.48 फीसदी मतदान

Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव की 89 सीटों पर 1 बजे तक 34.48 फीसदी मतदान

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच 1 बजे तक करीब 34.48 फीसदी मतदान हुआ है। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया है। आज पहले फेज में राज्य के कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर वोटिंग जारी है।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए जहां ये चरण चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि, कांग्रेस पिछले चुनाव में इन्हीं इलाकों में बीजेपी को कांटे की टक्कर देने में सफल रही थी। अब 5 साल बाद कांग्रेस पर जीती सीटों को बरकरार रखने का दबाव होगा।

पहले चरण में किन सीटों पर कितने उम्मीदवार?

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 89 सीटों पर कुल 788 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 70 महिला कैंडिडेट हैं। जबकि, 339 निर्दलीय प्रत्याशी (Independent Candidate) चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, AAP ने 88, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 57 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी यहां एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे रही है, तो भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने भी अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं।

पढ़ें :- नमस्ते जौनपुर आ गया हूं और आप सभी चुनाव नियमों का पालन करें : धनंंजय सिंह
Advertisement