Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Gulaba and Chail Tourist Destination: हिमाचल में सैलानियों के लिए  बेहद सुंदर हिल स्टेशन है  गुलाबा और चैल , सैलानी कैंपिंग भी कर सकते हैं

Gulaba and Chail Tourist Destination: हिमाचल में सैलानियों के लिए  बेहद सुंदर हिल स्टेशन है  गुलाबा और चैल , सैलानी कैंपिंग भी कर सकते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gulaba and Chail Tourist Destination : धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले हिमालयी राज्य हिमाचल में सैलानियों के लिए  बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। गुलाबा और चैल की प्राकृतिक सुन्दरता सैलानियों का मन मोह लेती है। सर्दियों में टूरिस्ट इन हिल स्टेशनों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाते हैं। इनकी खूबसूरती देखने विदेशों से भी लोग आते हैं

पढ़ें :- Camel Safari :  हल्की ठंड में घूमने का बन रहे प्लान तो कैमल सफारी का आनंद उठाएं , मौसम खुशनुमा रहेगा

गुलाबा
हिमाचल प्रेदश में मौजूद गुलाबा हिल स्टेशन मनाली से महज 25 किमी की दूरी पर ही स्थित है। प्रकृति की गोद में बसा यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। यहां आप ट्रैकिंग के साथ साथ कैंपिंग भी कर सकते हैं।  गुलाबा से निकटतम हवाई अड्डा 65 किलोमीटर दूर भूंतर में स्थित है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन करीब 190 किलोमीटर दूर जोगिंदरनगर में स्थित है। इस जगह का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है।

चैल
चैल हिमाचल प्रदेश का बहुत प्रसिद्ध स्थान है। चैल पैलेस अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, इस महल का निर्माण ब्रिटिश राज के दौरान पटियाला के महाराजा द्वारा ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में किया गया था। चैल सोलन के साथ-साथ शिमला जिला मुख्यालय से भी जुड़ा हुआ है। चैल में एक साधुपुल भी है। वैसे ही साधुपुल पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। चैल ऑफबीट हिल स्टेशन है।

Advertisement