Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Brihaspati Puja : बृहस्पति देव को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय, सफलता में नहीं रहेगा संदेह

Guru Brihaspati Puja : बृहस्पति देव को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय, सफलता में नहीं रहेगा संदेह

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Brihaspati Puja : जीवन को सही ढंग से जीने के लिए किसी मार्गदशक का होना आवश्यक होता है। व्यक्ति की कुंडली में मार्गदर्शन का कार्य करते बृहस्पति देव। ज्योतिष में  बृहस्पति देव को ग्रह मंडल का गुरु कहा जाता है। बृहस्पति देव नौ सभी ग्रहों का मार्गदर्शन करते है। कुंडली यदि गुरु की स्थिति अच्छा हो तो व्यक्ति अपने सभी इच्छित लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। जब कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो भाग्य का साथ मिलता है। गुरु ग्रह सबसे शुभ और भाग्य के लिए जिम्मेदार माना जाता है। आइये जानते है कुंडली में गुरु ग्रह को  मजबूत करने के क्या उपाय है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

बृहस्पति देव को मजबूत करने के उपाय
1. बृहस्पति देव को मजबूत करने के लिए सप्ताह के दिन गुरुवार को व्रत करना चाहिए। उस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह व्रत आप 3, 9 या 16 वर्ष तक कर सकते हैं।
2. बृहस्पति देव को मजबूत करने के लिए आप ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला कर सकते हैं।
3.बृहस्पति देव को मजबूत करने के लिए जातक को भोजन में चने के बेसन, चीन और घी से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए।
4. गुरुवार का व्रत रखने से जातक की बुद्धि और विद्या बढ़ती है।  विवाह में बाधा नहीं आती है।धन स्थिर होता है और यश बढ़ता है।
5. बृहस्पति देव को प्रबल करने के लिए आप अपनी शक्ति अनुसार शहद, पीले अन्न, पीले वस्त्र, फूल, हल्दी, पुस्तक, पुखराज, सोना आदि का दान कर सकते हैं।
6. जिनका गुरु ग्रह कमजोर होता है, उनको पुखराज पहनना चाहिए। इसके लिए आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह लेनी चाहिए।

 

Advertisement