पढ़ें :- 12 जनवरी 2026 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, बिगड़े काम बनेंगे...जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?
तिथि और समय
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 10 जुलाई 2025 – 01:36 पूर्वाह्न
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 11 जुलाई, 2025 – 02:06 पूर्वाह्न
चंद्रोदय: 11 जुलाई 2025 – 07:19 अपराह्न
पूर्णिमा की तिथि भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान शिव को भी समर्पित रहती है। कुछ ही दिनों में आषाढ़ पूर्णिमा आने वाली है।
मेष राशि: इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर लाल कपड़े, गेहूं, तांबे के बर्तन और मसूर की दाल का दान करें।
वृष राशि: ये लोग गुरु पूर्णिमा पर दूध, चावल, सफेद कपड़ों का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।
पढ़ें :- Panchgrahi Yog 2026 : मकर संक्रांति पर्व बनेगा दुर्लभ और प्रभावशाली पंचग्रही योग, इन राशियों को होगा अचानक धनलाभ, चमक सकता है भाग्य
मिथुन राशि: इस राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर गौशाला में हरे चारे का दान करें। इससे इन्हें बुद्धि और वाणी से लाभ होगा।
कर्क राशि: ये लोग चावल या अन्य किसी अनाज का दान गुरु पूर्णिमा पर करें। इस उपाय से इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
सिंह राशि: ये लोग जरूरतमंदों को तांबे के बर्तन, गुलाबी रंग के कपड़े, गुड़, और गेहूं का दान करें। इससे इन्हें फायदा होगा।
कन्या राशि: ये लोग विवाहित महिला को हरी चूड़ी व हरी साड़ी का दान करें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।
तुला राशि: इस राशि के लोग किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद कपड़े, जनेऊ, पूजा का सामान का दान करें, साथ में दक्षिणा भी दें।
पढ़ें :- 11 जनवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोग आज व्यवसायिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, मिलेगा लाभ
वृश्चिक राशि: ये लोग लाल या केसरिया रंग का ध्वज किसी मंदिर में दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।
धनु राशि: इस राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर पीले फल जैसे- केले, पपीता और आम का दान जरूरतमंदों को करें। इससे सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
मकर राशि: ये लोग गरीबों को काले कंबल का दान करें, कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं। इससे कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग तेल, काले तिले, जामुन, ड्राय फ्रूट और जूते-चप्पलों का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इनके बिगड़े काम बन जाएंगे।
मीन राशि: इस राशि के लोग पीले वस्त्र, पीले फल, केसर युक्त मिठाई का दान करें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।