Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video : दूल्हे को दोस्तों ने नीला ड्रम दिया गिफ्ट, दुल्हन के छूटी हंसी, बाराती रह गए दंग

Viral Video : दूल्हे को दोस्तों ने नीला ड्रम दिया गिफ्ट, दुल्हन के छूटी हंसी, बाराती रह गए दंग

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय सबकी नजरें ठहर गईं जब दूल्हे को गिफ्ट में एक बड़ा नीला ड्रम मिला। इस तोहफे ने शादी के माहौल को चुटकियों में कॉमेडी शो में बदल दिया। नीला ड्रम देखकर दूल्हे की हालत खराब, दुल्हन हंसी से लोटपोट मामला राठ कोतवाली (Rath Kotwali) क्षेत्र के मंगरौल गांव के रहने वाले शैलेंद्र राजपूत की शादी से जुड़ा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उनका विवाह रिहुंटा गांव की सीमा नाम की युवती से तय हुआ था। शादी समारोह राठ कस्बे के एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया था। जयमाला के बाद जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे, तभी कुछ दोस्त एक बड़ा नीला ड्रम उठाकर मंच पर पहुंच गए और गिफ्ट के तौर पर थमा दिया। ड्रम देखते ही दूल्हे का चेहरा उतर गया और वो कुछ पल के लिए सकपका गया। वहीं दुल्हन हंसते-हंसते लोटपोट हो गई।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बाराती भी यह मजेदार गिफ्ट देखकर पहले चौंके और फिर हंसने लगे। वायरल हुआ वीडियो, लोगों की आई मजेदार प्रतिक्रियाएं इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि दूल्हे की हालत तो गिफ्ट देखते ही खराब हो गई, लेकिन दुल्हन की हंसी नहीं रुकी। दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा,कि अब आया शादी में असली मजा। वहीं किसी ने चुटकी ली, कि भाई साहब, कहना क्या चाहते हो?

ड्रम के पीछे की गंभीर पृष्ठभूमि

मजाक के इस तोहफे के पीछे एक गंभीर संदर्भ भी है। दरअसल, हाल ही में मेरठ में सामने आए सौरभ हत्याकांड (Saurabh murder case) में युवक की लाश को नीले प्लास्टिक के ड्रम में भरकर छुपाया गया था। उस घटना के बाद से नीला ड्रम एक विवादित प्रतीक बन गया था। ऐसे में यह गिफ्ट कहीं न कहीं लोगों को उस घटना की याद भी दिला गया।

इस मजेदार गिफ्ट की वजह से यह शादी हमीरपुर ही नहीं बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है। लोगों का कहना है कि दोस्तों की इस शरारत ने शादी को वाकई यादगार बना दिया। दूल्हा-दुल्हन की प्राकृतिक प्रतिक्रियाएं और माहौल की हँसी ने एक पल के लिए सभी को तनाव से दूर कर दिया।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement