Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Happy Dhanteras 2025: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Happy Dhanteras 2025: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

By Abhimanyu 
Updated Date

Happy Dhanteras 2025: आज (18 अक्टूबर) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है इसी के साथ पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार, धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि जी हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को धनतेरस की छुट्टी दी है-

पढ़ें :- PM मोदी खुद कायर हैं, हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।’

पढ़ें :- Video-षड्यंत्र पर किसी को रोने की आवश्यकता नहीं, रोती महिला भक्त को शंकराचार्य ने समझाया, रोना तब जब आपका गुरु निकल जाए गड़बड़

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। आरोग्य और संपदा का यह पर्व आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और सम्पन्नता लेकर आए।’

पढ़ें :- Video-तापसी पन्नू ने पीएम मोदी को चुना पसंदीदा नेता, तस्वीर को प्रणाम कर बोलीं- मुझे अभी भी देश में रहना है...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘धनतेरस के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूँ।’

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘धनतेरस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और प्रगति का दीप प्रज्वलित हो, यही मंगलकामना है।’

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पोस्ट में धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘सभी देशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव व आरोग्य का आशीर्वाद दें, ऐसी हमारी कामना है।’

Advertisement