हापुड़। यूपी (UP) के हापुड़ जिले (Hapur District) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जिसमें एक युवक सरेआम तमंचे से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है, वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद पुलिस विभाग (Police Department) में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
क्या है पूरा प्रकरण?
Hapur News : हापुड़ में तमंचे रखने का युवाओं में बढ़ा क्रेज, सरेआम फायरिंग करने का वीडियो वायरल pic.twitter.com/xGW2noLal6
— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 10, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक युवक की तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल है। जिसमें 5 सेकेंड के एक वीडियो में युवक सरेआम तमंचे से फायरिंग करता नजर आ रहा है। यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया क्या वीडियो वायरल हुआ तो जिले में चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि आजकल के युवाओं में तमंचे से रखने और फायरिंग करने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और जिसकी पहचान पुलिस ने कर युवक को हिरासत में ले लिया है।
जानें क्या बोले अफसर?
सदर सीओ जितेंद्र शर्मा (Sadar CO Jitendra Sharma) ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें युवक फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर उसकी जांच की गई तो फायरिंग करने वाले युवक की पहचान सत्यम गौतम के रूप में हुई है। युवक को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया गया है।