Viral-Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और संवेदनशील घटना सामने आई है, जिसने लोगों की भावनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक ने इंसानियत और सामाजिक मर्यादाओं को दरकिनार करते हुए जलती चिता से उपले निकालकर हुक्का सुलगाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया।
पढ़ें :- अमरोहा में दारोगा, सिपाही और CRPF जवानों पर युवती से गैंगरेप का आरोप, अखिलेश बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट
दरअसल, घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की है। गांव की 75 वर्षीय महिला मुन्नी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। परिवार ने पूरे रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया और चिता को जलता छोड़कर घर लौट गए। इसी दौरान एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ श्मशान घाट पहुंचा। युवक अपने साथ हुक्का भी लेकर आया था। उसने जलती चिता से उपले निकालने के लिए एक पतली छड़ी का इस्तेमाल किया और धीरे-धीरे उन्हें किनारे खींच लिया। इसके बाद उन्हीं उपलों से हुक्का सुलगाकर नशा करने लगा।
दोस्तों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल
जलती चिता की राख से भरा हुक्का –
उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी। 3 युवक पहुंचे। जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा। बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।@hapurndtv pic.twitter.com/9UrDINo43w
पढ़ें :- Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में AC फटने से लगी आग, 9 लोगों की मौत
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 12, 2026
हैरानी की बात यह है कि युवक के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने इस पूरी हरकत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। शनिवार को जैसे ही यह वीडियो सामने आया, गांव के लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चिता की भस्म और उससे जुड़ी चीजों का इस तरह इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक है। यह न सिर्फ अमानवीय है बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।
पुलिस ने लिया एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। वायरल वीडियो के आधार पर चारों युवकों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने उनके घरों पर दबिश दी, जहां से एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से हुक्का भी बरामद कर लिया है, जबकि बाकी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, “इस मामले में चार युवक शामिल थे। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”