Hartalika Teej 2024 Date : सनातन धर्म में पर्व और त्योहारों में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। हरतालिका तीज भगवान शिव और देवी पार्वती के वैवाहिक बंधन का सम्मान करने के लिए मनाई जाती है। सुहागिन महिलाएं तीज व्रत में भगवान श्री गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने सुखी दांपत्य जीवन का वरदान मांगती है। तीज के कठिन व्रत में निर्जला सुहागिन महिलाओं की तपस्या देखकर भगवान श्री गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती भावुक हो उठते है और भक्तों को सदा सुहागन रहने का वरदान प्रदान करते है। ऐसी मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा था। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा।
पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras : दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं , मिलेगी कार्यों में सफलता
हरतालिका तीज व्रत तिथि
हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस तिथि की शुरुआत 5 सितंबर 2024 को दोपहर 12:21 पर शुरू होगा। इस तिथि का समापन 6 सितंबर 2024 को शाम 03:01 पर होगा।
हरतालिका व्रत कथा का करें पाठ
व्रत कथा पूरी होने के बाद माता पार्वती को सुहाग के आभूषण अर्पित करें। व्रत रखने वाले को रात्रि जागरण करना चाहिए। व्रती पूरी रात भजन-कीर्तन करते हैं। वे विवाहित महिला को दान-कर्म करते हैं और अगली सुबह उसे खाने-पीने की चीजें, श्रृंगार सामग्री, कपड़े, गहने, मिठाई, फल आदि देते हैं।