Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana Cabinet Portfolios: हरियाणा में मंत्रालयों का हो गया बंटवारा; CM सैनी से लेकर अनिल विज तक…जानें किसे क्या मिला

Haryana Cabinet Portfolios: हरियाणा में मंत्रालयों का हो गया बंटवारा; CM सैनी से लेकर अनिल विज तक…जानें किसे क्या मिला

By Abhimanyu 
Updated Date

Haryana Cabinet Portfolios: हरियाणा में सरकार गठन के बाद रविवार देर रात अलग-अलग मंत्रियों को उनके मंत्रालय बांट दिए गये हैं। जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और लेबर विभाग दिया गया है। वहीं, श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग संभालेंगी।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

मंत्रालयों के बंटवारे के तहत आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, राव नरबीर को उद्योग व पर्यावरण विभाग और अरविंद शर्मा को जेल विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। कृष्ण लाल पंवार को विकास एवं पंचायत विभाग के साथ खान और भूविज्ञान विभाग दिया गया है। महिपाल महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य मंत्रालय मिला है। विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और सिविल एविएशन मंत्रालय संभालेंगे।

श्याम सिंह राणा को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी विभाग के साथ मत्स्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रणबीर गंगवा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग और लोक निर्माण विभाग संभालेंगे। बता दें कि नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में हरियाणा के सीएम के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी। इस दौरान सैनी कैबिनेट में 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन ​

सीएम नायब सिंह सैनी के पास रहेंगे कई अहम मंत्रालय

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त विभाग के अलावा आबकारी एवं कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, आपराधिक जांच (CID), कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून एवं विधायी मंत्रालय भी अपने पास रखें हैं।

Advertisement